
जामुल गोलीकांड : झारखंड से दो शूटर गिरफ्तार
दुर्ग जिले के जामुल थाना क्षेत्र में 14 नवंबर 2025 की शाम घटी सनसनीखेज फायरिंग केस में पुलिस ने दो शूटरों को झारखंड से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से घटना में उपयोग की गई बाइक, पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। इस मामले में अब तक कुल 9 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।

फायरिंग कर हत्या का प्रयास, FIR दर्ज
14 नवंबर की शाम करीब 6:30 बजे घासीदास नगर, जामुल में विकास प्रजापति (26 वर्ष) पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर हत्या का प्रयास किया था। इस मामले में पुलिस ने धारा 109 (1) BNS के तहत अपराध दर्ज कर पहले ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
मुख्य आरोपी ने झारखंड से बुलाए थे भाड़े के शूटर
जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी करण पिता विलोचन साव ने झारखंड से भाड़े के शूटर बुलाकर अपने गोदाम में ठहराया था।
गिरफ्तार शूटरों की पहचान इस प्रकार है—
•राजेश (29 वर्ष) निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ
•बबलू उर्फ बडका (27 वर्ष) निवासी जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी, रांची
राजेश, आरोपी करण साव का ममेरा भाई है जो भिलाई में प्रतियोगी परीक्षाएँ देने आता-जाता था। अपने चचेरे भाई शिवम की हत्या का बदला लेने के लिए करण साव ने राजेश से मदद ली। इसके बाद राजेश ने बबलू उर्फ बडका व दो अन्य लोगों को फायरिंग की जिम्मेदारी सौंपी।

55 हजार में व्यवस्था, घटना के बाद रायपुर भागे आरोपी
करण साव ने पिस्टल व गोलियों की व्यवस्था के लिए 55 हजार रुपये दिए थे।
फायरिंग के बाद आरोपियों ने हथियार लौटाए और हीरो पैशन बाइक (CG 07 AP 1013) से रायपुर की ओर भाग निकले। बाइक को भिलाई-03 बाजार के पास छोड़कर वे ऑटो से रायपुर बस स्टैंड पहुंचे थे।
गिरफ्तार आरोपी
1.राजेश (29 वर्ष) – निवासी झींगनगर हटिया, थाना बिहार सरिफ
2.बबलू उर्फ बडका (27 वर्ष) – निवासी जगन्नाथपुर, न्यू कॉलोनी, रांची, झारखंड
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



