March 3, 2026
ऑपरेशन साइबर शील्ड: ओडिशा से 2 साइबर ठग गिरफ्तार

ऑपरेशन साइबर शील्ड: ओडिशा से 2 साइबर ठग गिरफ्तार

Nov 21, 2025

रायपुर रेंज पुलिस द्वारा ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत लगातार की जा रही कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। फेसबुक ऐड के माध्यम से खुद को आर्मी जवान बताकर स्कॉर्पियो बेचने और शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ देने का झांसा देकर ठगी करने वाले दो आरोपियों को ओडिशा से गिरफ्तार किया गया है। इन आरोपियों के बैंक खातों व मोबाइल नंबरों पर देश के 15 राज्यों के कुल 38 पुलिस थानों/साइबर सेल में मामले दर्ज पाए गए हैं।

तकनीकी विश्लेषण से मिली सफलता
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक श्री अमरेश मिश्रा ने साइबर अपराधों में मुख्य आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने और ठगी की रकम होल्ड/जप्त कराने के निर्देश दिए थे।
इसी के तहत रेंज साइबर थाना रायपुर द्वारा तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण कर आरोपियों की लोकेशन ओडिशा में चिन्हित की गई और पुलिस टीम वहां रवाना की गई।

इनके बैंक खातों व मोबाइल नंबरों पर छत्तीसगढ़ के अलावा असम, केरल, कर्नाटक, पंजाब, यूपी, तेलंगाना, बिहार, दिल्ली, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भी विभिन्न अपराध दर्ज हैं।
केश-1: स्कॉर्पियो बेचने के नाम पर 9.5 लाख की ठगी
प्रार्थी भोलेश्वर शोरी ने फेसबुक पर स्कॉर्पियो बिक्री का ऐड देखकर आरोपी से संपर्क किया। आरोपी ने खुद को आर्मी जवान बताते हुए कम कीमत में गाड़ी देने का लालच दिया और प्रार्थी से 9.5 लाख रुपए ले लिए।
गाड़ी न देकर फरार हो गया।
केश-2: शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभ का लालच, 40 लाख की ठगी
प्रार्थी विरल पटेल ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि “Ask Investment Manager Limited” के संचालक ने शेयर ट्रेडिंग में अधिक लाभांश दिलाने का भरोसा देकर उनसे 40 लाख रुपए इन्वेस्ट करवाए। बाद में राशि वापस नहीं की गई। इस पर थाना खमारडीह में अपराध क्रमांक 92/25 दर्ज किया गया था। इस मामले में आरोपी चिन्मय राउत को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

1.अजय हो
उम्र: 37 वर्ष
2.चिन्मय राउत
•उम्र: 30 वर्ष

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix