
Korba : दशगात्र से लौट रहे चित्रकार की सड़क हादसे में मौत
कोरबा जिले में भारतमाला मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। हादसे में 55 वर्षीय पेंटर नारायण खरे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, नारायण खरे दशगात्र कार्यक्रम से लौट रहे थे तभी एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वे सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद भारी वाहन का चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल नारायण खरे को तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस अज्ञात वाहन और चालक की तलाश में जुट गई है तथा आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामले में मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



