
रेलवे में सुरक्षा सख्त: कोच अटेंडेंट और संविदा कर्मियों का फिर से होगा पुलिस वेरिफिकेशन
रायपुर। रेलवे यात्रियों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए बड़ा कदम उठा रहा है। अब सभी कोच अटेंडेंट और संविदा कर्मचारियों का दोबारा पुलिस वेरिफिकेशन किया जाएगा। रेलवे बोर्ड ने इसके लिए सभी जोनल कार्यालयों को नोटिस जारी किया है और लंबित मामलों की पहचान कर 20 नवंबर तक CMM पोर्टल में डेटा अपडेट करने के निर्देश दिए हैं।

ट्रेन में जवानों के साथ मारपीट घटना के बाद लिए गया कदम
बोर्ड ने कहा है कि ओबीएचएस, लिनेन स्टाफ और कोच अटेंडेंट सहित सभी ऑनबोर्ड कर्मियों का सत्यापन अनिवार्य है। हाल ही में ट्रेन में पुलिस जवानों के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद यह कदम और सख्ती से लागू किया जा रहा है।रेलवे का मानना है कि क्राइम प्रवृत्ति वाले कर्मियों के कारण यात्रियों की सुरक्षा जोखिम में पड़ सकती है, इसलिए बिना पुलिस वेरिफिकेशन के किसी भी ऑनबोर्ड स्टाफ को काम नहीं करने दिया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



