March 3, 2026
कबीरधाम : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

कबीरधाम : नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने कुछ ही घंटों में किया गिरफ्तार

Nov 21, 2025

कबीरधाम जिले में नाबालिग बालिका के साथ लंबे समय से हो रहे दुष्कर्म एवं ब्लैकमेलिंग के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मात्र कुछ घंटों के अंदर धर दबोचा। पीड़िता की शिकायत मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने संवेदनशीलता के साथ त्वरित एक्शन लिया और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पीड़िता ने दर्ज कराई FIR, खोले गए चौंकाने वाले तथ्य
थाना सिटी कोतवाली कवर्धा में बुधवार देर रात नाबालिग बालिका अपने परिजनों के साथ पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि वर्ष 2024 से ही आरोपी उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक शोषण कर रहा था।

पीड़िता के अनुसार, दिनांक 19 नवंबर 2025 को भी आरोपी ने फिर से उसे बुलाया और धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर परिजनों को सारी बात बताई और तुरंत पुलिस के पास पहुंची।

कुछ ही घंटों में आरोपी गिरफ्त में
शिकायत मिलते ही थाना प्रभारी सिटी कोतवाली के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। तकनीकी सहायता और गुप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने आरोपी को उसके ठिकाने से दबिशा-दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के पास से मोबाइल फोन और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix