
Raigarh में ट्रांसपोर्टर के साथ 21 लाख की धोखाधड़ी
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में फ्लाई ऐश परिवहन के नाम पर एक बड़ा धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, रायगढ़ के एक ट्रांसपोर्टर ने ओडिशा के व्यापारी के लिए फ्लाई ऐश का परिवहन कराया था। तय दूरी और समय पर परिवहन पूरा करने के बाद कुल भाड़ा 21,09,927 रुपए बना, लेकिन व्यापारी ने भुगतान नहीं किया।

कई बार मांगने पर भी नहीं किया भुगतान
ट्रांसपोर्टर ने कई बार व्यापारी से परिवहन शुल्क की मांग की, लेकिन हर बार टालमटोल किया गया। धीरे-धीरे व्यापारी ने कॉल उठाना भी बंद कर दिया, जिसके बाद ट्रांसपोर्टर को धोखाधड़ी का संदेह हुआ।

थाने में शिकायत, FIR दर्ज
थक-हारकर ट्रांसपोर्टर ने रायगढ़ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ओडिशा के व्यापारी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच जारी
पुलिस अब ट्रांजैक्शन रिकॉर्ड, परिवहन दस्तावेजों और संचार विवरण की जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी व्यापारी को नोटिस भेजे जाने की संभावना है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



