
Bilaspur: ठेकेदार बनकर टाइल्स व्यवसायी से 1 लाख की ठगी
बिलासपुर। पचपेड़ी क्षेत्र में टाइल्स व्यवसायी ईश्वर प्रसाद महिलांगे एक ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गए। ठग ने खुद को ठेकेदार बताकर लोहे के सरिया की डील करने के नाम पर व्यापारी से 1 लाख रुपये ऐंठ लिए। घटना 29 अक्टूबर की है, हालांकि व्यापारी ने इसकी शिकायत मंगलवार को साइबर हेल्पलाइन 1930 में दर्ज कराई।
ठग ने ठेकेदार बनकर किया फोन
पचपेड़ी निवासी ईश्वर प्रसाद महिलांगे, जिनकी कन्या छात्रावास के सामने टाइल्स की दुकान है, 29 अक्टूबर को आए एक कॉल के बाद ठगी का शिकार हो गए। कॉल करने वाले ने अपना नाम जयप्रकाश लहरे बताया और खुद को बिलासपुर का ठेकेदार बताते हुए लोहे के सरिया की खरीद-बिक्री का सौदा तय किया।
यूपीआई के माध्यम से भेजे पैसे
ठेकेदार बताने वाले व्यक्ति ने व्यापार की बात कर ईश्वर प्रसाद से UPI के जरिए 1 लाख रुपये ले लिए। पैसे भेजने के बाद आरोपी का मोबाइल नंबर बंद हो गया, जिसके बाद व्यापारी को ठगी का पता चला।

शिकायत पर पुलिस ने शुरू की जांच
मामले की शिकायत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर की गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी के फोन नंबर और UPI ट्रांजैक्शन की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



