
Jashpur में दिल दहला देने वाली वारदात: तंबाखू न देने पर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
तंबाखू मांगने को लेकर कहासुनी, बात बढ़ी तो हत्या तक पहुंची
जशपुर। जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां तंबाखू को लेकर हुए मामूली विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया। जानकारी के अनुसार, तंबाखू न मिलने पर आरोपी ने अपने ही दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
आग तापते समय शुरू हुआ विवाद
घटना 18 नवंबर की शाम की है। मृतक अशोक राम और आरोपी संदीप एक्का गांव के ही एक व्यक्ति के घर के आंगन में आग ताप रहे थे। इसी दौरान संदीप एक्का ने अशोक राम से खाने के लिए तंबाखू मांगी। इस पर अशोक ने कहा कि उसके पास इतना पैसा नहीं है कि वह रोज-रोज तंबाखू खिलाता रहे। इसी बात पर दोनों के बीच बहस शुरू हो गई।

बात बढ़ी और आरोपी ने कर दी हत्या
कहासुनी बढ़ने पर आरोपी संदीप एक्का ने गुस्से में आकर अशोक राम पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि उसने अशोक के सीने पर जोरदार वार किए, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई और थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
अगले दिन मृतक के चाचा विद्याधर राम ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।
आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
रिपोर्ट पर कार्रवाई करते हुए नारायणपुर पुलिस ने आरोपी संदीप एक्का को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ और साक्ष्य के आधार पर पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



