
Dhamtari में बड़ी कार्रवाई: केरेगांव पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की खेप जब्त की, तीन आरोपी गिरफ्तार
एसपी के निर्देश पर अभियान तेज, सलोनी गांव में दबिश
धमतरी। जिले में अवैध शराब कारोबार पर रोक लगाने के लिए एसपी ने सभी थाना एवं चौकियों को विशेष अभियान चलाने के निर्देश जारी किए हैं। इन निर्देशों के तहत कार्रवाई करते हुए थाना केरेगांव पुलिस ने गुरुवार को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने ग्राम सलोनी भाटापारा स्थित यादव समाज भवन के पास एक मकान में दबिश देकर बड़ी मात्रा में देशी कच्ची महुआ शराब जब्त की।

तीन आरोपी अवैध शराब बिक्री करते पकड़े गए
दबिश के दौरान मकान में तीनों आरोपी अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब रखकर उसकी बिक्री करते हुए पकड़े गए। मौके से भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद की गई जिसे पुलिस ने जप्त कर लिया। कार्रवाई के बाद पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
आबकारी एक्ट के तहत अपराध दर्ज, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
थाना केरेगांव में अपराध क्रमांक 27/25 दर्ज कर आरोपियों पर धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। इसके बाद तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



