
Raipiur में दर्दनाक सड़क हादसा: दूध बेचकर लौट रहे युवक को ट्रक ने रौंदा, मौत के बाद सड़क पर उग्र प्रदर्शन
तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौके पर मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, दूध बेचकर घर लौट रहा एक युवक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश फैल गया।
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा फूटा, सड़क पर जाम
युवक की मौत की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए। आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्का जाम कर दिया और ट्रैफिक पूरी तरह बाधित हो गया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लापरवाह वाहन चालकों और तेज रफ्तार के कारण उरला क्षेत्र में लगातार दुर्घटनाएँ हो रही हैं।

प्रशासन से कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा व्यवस्था की मांग
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और तेज रफ्तार वाहनों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो ऐसे हादसे रुकने वाले नहीं हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और हालात को नियंत्रित करने की कोशिश की।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



