
Bilaspur में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो की मौत, दो घायल
बिलासपुर। जिले के सकरी थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सैदा स्थित स्कूल के पास स्कूटी और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सैदा स्कूल के पास हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, मेंड्रा निवासी 78 वर्षीय गुलाबचंद शर्मा अपने साथी 70 वर्षीय रघुवंश खैरवार के साथ सैदा धान खरीदी केंद्र आए थे। जमीन संबंधी जानकारी लेने के बाद दोनों दोपहर करीब तीन बजे स्कूटी (क्रमांक CG 10 U 6170) से वापस गांव लौट रहे थे।

तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
इसी दौरान सामने से आ रहे 18 वर्षीय प्रमोद तोंडे की तेज रफ्तार बाइक (क्रमांक CG 10 BY 1472) स्कूटी से जोरदार भिड़ गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सड़क से उतरकर नाली में जा गिरी।
दो की मौत, दो घायल
हादसे में स्कूटी सवार वृद्ध गुलाबचंद शर्मा और बाइक चला रहे प्रमोद तोंडे की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, रघुवंश खैरवार और प्रमोद का साथी भास्कर गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव और घायलों को अस्पताल भेजा
स्थानीय लोगों की सूचना पर सकरी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
पुलिस ने गुलाबचंद शर्मा के शव का पोस्टमॉर्टम करा लिया है, जबकि प्रमोद का शव मरच्यूरी में सुरक्षित रखा गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



