
Bilaspur: अज्ञात चोरों ने सूने घर से लाखों के गहने और नकद चोरी किए
बिलासपुर। मालात चौकी क्षेत्र के अम बिनेका में रविवार को एक सूने घर को निशाना बनाते हुए अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए के सोने-चांदी के गहनों सहित नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डॉक्टर के पास गए थे घर वाले, वापस लौटे तो टूटी मिली अलमारी
पीड़ित धरान पुरेना (52) ने पुलिस को बताया कि उनके बड़े बेटे का ऑपरेशन 10 नवंबर को हुआ था। डॉक्टर की सलाह पर 18 नवंबर की सुबह लगभग 10 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बेटे को दिखाने बहतराई गए थे। शाम को उन्हें पड़ोसियों से सूचना मिली कि उनके घर की अलमारी टूटी हुई है।

गहने और नकदी पर हाथ साफ
घर पहुंचने पर उन्होंने देखा कि कमरों में सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी का ताला टूटा हुआ है। अलमारी में रखा पर्स भी गायब था। पीड़ित के अनुसार, चोर निम्न सामान चोरी कर ले गए—
- 1 जोड़ी लच्छा (करीब 40 तोला)
- 1 जोड़ी पैरी (लगभग 30 तोला)
- 1 जोड़ी झुमका
- नकद ₹30,000
गौर करने वाली बात यह है कि अलमारी में रखे अन्य जेवर जैसे बिछिया और सोने की माला को चोरों ने नहीं ले गए।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
सूचना पर मालात चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच के लिए टीम तैनात की गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय स्रोतों की मदद से आरोपियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



