
इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नाबालिग को ले गया इंदौर, पुलिस ने 48 घंटे में बरामद कर दोनों आरोपी गिरफ्तार किए
रायगढ़। एसपी दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन तथा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम और सीएसपी मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में चक्रधरनगर पुलिस ने नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के एक गंभीर मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। इंस्टाग्राम पर संपर्क बनाकर नाबालिग को बहला-फुसलाकर इंदौर ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
इंस्टाग्राम पर हुआ संपर्क, फिर रची अपहरण की साजिश
मिली जानकारी के अनुसार आरोपी नितेश नायर ने इंस्टाग्राम के माध्यम से नाबालिग से संपर्क किया था। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ने के बाद उसने बालिका को अपने विश्वास में लेकर इंदौर ले जाने की योजना बनाई। इस साजिश में आरोपी नितेश के मामा लालसिंह जादौन ने भी सहयोग किया।

अभिभावकों की रिपोर्ट पर तत्काल कार्रवाई
09 नवंबर 2025 को नाबालिग के अभिभावकों ने थाना चक्रधरनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बेटी घर से लापता है। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय आधार पर जांच शुरू की। लोकेशन ट्रेस कर टीम को पता चला कि बालिका को इंदौर ले जाया गया है।
इंदौर से सुरक्षित बरामद, आरोपी गिरफ्तार
चक्रधरनगर पुलिस की विशेष टीम तुरंत इंदौर रवाना हुई और लगातार प्रयासों के बाद बालिका को सुरक्षित बरामद कर लिया गया। मौके से आरोपी नितेश नायर और उसके मामा लालसिंह जादौन को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



