March 4, 2026
भिलाई में दर्दनाक हादसा: टाइल्स कटिंग मशीन से मिस्त्री की कटी गर्दन, मौके पर हुई  मौत

भिलाई में दर्दनाक हादसा: टाइल्स कटिंग मशीन से मिस्त्री की कटी गर्दन, मौके पर हुई  मौत

Nov 20, 2025

दुर्ग। भिलाई के जामुल थाना क्षेत्र स्थित कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। टाइल्स लगाने का काम कर रहे एक मिस्त्री की टाइल कटर मशीन की चपेट में आने से गर्दन कट गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान योगेश शर्मा (34), पिता अमर सिंह शर्मा, निवासी फरीदनगर सुपेला के रूप में हुई है। वह सुबह घनश्याम वर्मा (60) के घर में टाइल्स लगाने का काम कर रहा था।

अचानक फिसली टाइल 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, योगेश टाइल कटर मशीन से टाइल काट रहा था। इसी दौरान एक टाइल फिसलने से वह संतुलन खो बैठा और तेज रफ्तार से चल रहा मशीन ब्लेड सीधा उसकी गर्दन पर लगा। ब्लेड गहराई तक घुस गया, जिससे वह लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ा और चंद सेकंड में उसकी मौत हो गई।

मौके पर पुलिस पहुँची

घटना की सूचना मिलते ही जामुल पुलिस मौके पर पहुँची। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।एएसपी पद्मश्री तवर ने बताया कि घटना प्राथमिक दृष्टि में कार्यस्थल पर अचानक हुई फिसलन और असंतुलन का परिणाम है। मर्ग कायम कर आगे की जांच की जा रही है।

सुरक्षा उपकरणों की अनदेखी बनी कारण

स्थानीय लोगों का कहना है कि मृतक एक अनुभवी मिस्त्री था लेकिन ऐसी मशीनों के साथ काम करते समय हेलमेट, फेस-शील्ड और सुरक्षा जैकेट जैसे उपकरणों का उपयोग अत्यंत जरूरी होता है।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि कंस्ट्रक्शन व मशीनरी से जुड़े कामों में सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य रूप से करें।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix