
Korba: युवक ने 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर लगाई छलांग, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
कोरबा। शहर के मध्य स्थित पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास गुरुवार शाम एक युवक ने अचानक 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। गिरते ही जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 112 की मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ओवरब्रिज के ऊपर कुछ देर खड़ा रहा और मालगाड़ी के आने से कुछ ही क्षण पहले उसने नीचे ट्रैक पर छलांग लगा दी। गिरने से युवक बुरी तरह घायल हो गया। उसकी पहचान कोरबा निवासी सुजीत बक्शी के रूप में हुई है।
जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी एमबी पटेल ने बताया कि युवक ने यह कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी जांच की जा रही है। फिलहाल उसे जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कर उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



