
स्वामी आत्मानंद विद्यालय में लैपटॉप चोरी का मामला: पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बरामद की 60,900 रूपये
खैरागढ़। पुलिस चौकी जालबांधा ने स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट विद्यालय जालबांधा में हुई लैपटॉप चोरी की घटना का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। विद्यालय के प्राचार्य कपिल देव वर्मा ने 08 अगस्त 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि अज्ञात चोर ने स्कूल के कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर शासकीय एवं निजी लैपटॉप चोरी कर लिए, जिनकी कुल कीमत 60,900 रुपये थी।

पूरा मामला
रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों की तलाश में पुलिस ने तकनीकी और मैदानी तरीकों का उपयोग किया। इसी क्रम में चोर की पहचान कालीचरण उर्फ़ देवराज देवार (उम्र 24 वर्ष), निवासी पवनतरा, हाल सिकोला बस्ती मोहन नगर, दुर्ग के रूप में हुई।

पुलिस ने आज 20 नवंबर 2025 को सुबह 11:00 बजे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे उप-जेल सालौनी भेज दिया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 305(इ) एवं 331(4)बी एनएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। जालबांधा पुलिस द्वारा मामले में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



