March 4, 2026
प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी मामला:  दो और आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अब तक 7 गिरफ्तार

प्रतिबंधित दवाओं की तस्करी मामला:  दो और आरोपी को पुलिस ने दबोचा, अब तक 7 गिरफ्तार

Nov 20, 2025

दुर्ग : मोहन नगर थाना पुलिस ने ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री में शामिल दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही इस मामले में कुल गिरफ्तारियों की संख्या बढ़कर 7 हो गई है। इससे पहले पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

कार से मिली थी प्रतिबंधित दवाएं

18 नवंबर की शाम लगभग 6:30 बजे धमधा नाका मोर्चा पॉइंट पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक वाहन की डिक्की से अल्फाजोलम और डायक्लोमिन जैसी प्रतिबंधित टेबलेट्स बरामद की थीं। घटना में प्रयुक्त वाहन और मोबाइल फोन भी जप्त किए गए थे। इसके बाद थाना मोहन नगर में अपराध क्रमांक 626/25 धारा 8, 22, 27(क) एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर पाँचों आरोपियों को जेल भेजा गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस नागपुर पहुँची, जहाँ ईतवारी, नागपुर स्थित न्यू लाइफ मेडिकल के संचालक अशद नोमान से पूछताछ की गई। नोमान ने पूछताछ में खुलासा किया कि वह दुर्ग निवासी अपने साथी शुभम निर्मलकर के साथ मिलकर प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करता था।

दोनों आरोपियों —

● शुभम निर्मलकर, उम्र 30 वर्ष, निवासी सिकोला बस्ती मोहन नगर

● अशद नोमान मुस्ताक हुसैन, उम्र 42 वर्ष, निवासी सतरंजीपुरा, नागपुर

— को पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

कार्रवाई में मोहन नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सक्रियता से प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री करने वाले गिरोह पर बड़ा हाथ पड़ा है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix