March 4, 2026
छह माह से फरार दुष्कर्म आरोपी पुलिस के चढ़ा हत्थे, न्यायालय परिसर के पास से किया गया गिरफ्तार

छह माह से फरार दुष्कर्म आरोपी पुलिस के चढ़ा हत्थे, न्यायालय परिसर के पास से किया गया गिरफ्तार

Nov 20, 2025

राजनांदगांव। थाना बसंतपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पिछले छह माह से फरार चल रहे दुष्कर्म आरोपी विजय कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी न्यायालय में जमानत के सिलसिले में पहुंचने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

पीड़िता के जानकारी के बिना बनाए विडियो

पुलिस के अनुसार आरोपी विजय कुमार यादव (37 वर्ष), निवासी दीनदयाल कॉलोनी राजनांदगांव ने वर्ष 2022 में पीड़िता को खाना बनाने के बहाने अपने घर बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया था। आरोप है कि उसने पीड़िता को धमकाया, जादू-टोना करवाने की धमकी दी और कई स्थानों पर ले जाकर जबरन शारीरिक संबंध बनाए।

साथ ही, आरोपी ने पीड़िता की जानकारी के बिना वीडियो बनाकर टेलीग्राम पर भेजा था। पीड़िता की शिकायत पर थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 106/2025 धारा 376, 376(2)(एन) और 506 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और लगातार पुलिस से बच रहा था।

6 महीने से फरार आरोपी गिरफ्तार 

पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। टीम ने मुखबिर से मिली सूचना पर न्यायालय परिसर के आसपास से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix