March 3, 2026
महाराष्ट्र के तम्हिनी घाट में बड़ा हादसा: 400 फीट गहरी खाई में गिरी SUV, हादसे में छह युवकों की मौत

महाराष्ट्र के तम्हिनी घाट में बड़ा हादसा: 400 फीट गहरी खाई में गिरी SUV, हादसे में छह युवकों की मौत

Nov 20, 2025

महाराष्ट्र। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के तम्हिनी घाट इलाके में बड़ा हादसा हो गया, जहाँ एक SUV के 400 फीट गहरी खाई में गिरने से छह युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना मंगलवार सुबह हुई थी, लेकिन इसकी जानकारी पुलिस को गुरुवार सुबह मिली।

ड्रोन कैमरे की मदद से खाई में गिरी SUV का लगाया पता 

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ड्रोन कैमरे की मदद से खाई में गिरी SUV का पता लगाया गया। मृतकों की उम्र 18 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है। सभी युवक सोमवार देर शाम पुणे से थार SUV में रवाना हुए थे। मंगलवार सुबह से संपर्क न होने पर परिजनों ने पुलिस से मदद मांगी। मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने पर सभी के फोन की लोकेशन तम्हिनी घाट में मिली, जिसके बाद मानगांव पुलिस स्टेशन की टीम ने खोज अभियान शुरू किया।

हादसे का कारण अज्ञात

सर्च ऑपरेशन के दौरान सड़क के एक मोड़ पर टूटी हुई सेफ्टी रेलिंग मिली। पुलिस ने ड्रोन उड़ाया तो SUV नीचे घाटी में एक पेड़ में फंसी दिखाई दी। अधिकारियों का कहना है कि कोई चश्मदीद गवाह नहीं है, लेकिन संभावना है कि ड्राइवर ने नियंत्रण खो दिया, जिसके चलते यह हादसा हुआ। रायगढ़ पुलिस और स्थानीय स्वयंसेवकों ने गुरुवार दोपहर सभी शव बरामद कर लिए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया है, जिसके बाद उन्हें परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix