
Korba में युवक ने ओवरब्रिज से लगाई छलांग
कोरबा में पवन टॉकीज रेलवे फाटक के पास एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने लगभग 25 फीट ऊंचे ओवरब्रिज से रेलवे ट्रैक पर छलांग लगा दी। उसी समय सामने से ट्रेन आ रही थी, जिससे उसके गंभीर रूप से घायल होने की आशंका गहरा गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने अचानक पुल से नीचे छलांग लगा दी। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और रेलवे अधिकारियों को दी। मौके पर पहुंची टीम ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।
डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हालत नाजुक बनी हुई है और उसका उपचार जारी है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है कि युवक ने यह कदम क्यों उठाया। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी और कुछ देर तक रेलवे ट्रैक पर आवाजाही बाधित रही।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



