March 3, 2026
सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, सेना टिप्पणी मामले में कार्यवाही 4 दिसंबर तक स्थगित

सुप्रीम कोर्ट से राहुल गांधी को राहत, सेना टिप्पणी मामले में कार्यवाही 4 दिसंबर तक स्थगित

Nov 20, 2025

नई दिल्ली। भारतीय सेना के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी संबंधी मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने गुरुवार को अपने अंतरिम आदेश की अवधि बढ़ाते हुए 4 दिसंबर 2025 तक अधीनस्थ अदालत में चल रही कार्यवाही पर रोक जारी रखने का निर्देश दिया।

न्यायमूर्ति एम.एम. सुंदरेश और न्यायमूर्ति सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले की सुनवाई स्थगित करते हुए बताया कि स्थगन के लिए एक पत्र प्रस्तुत किया गया है। यह सुनवाई राहुल गांधी की उस याचिका पर थी, जिसमें उन्होंने अधीनस्थ अदालत के समन आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज करने के इलाहाबाद हाई कोर्ट के 29 मई के आदेश को चुनौती दी है।

राहुल गांधी को मिली बड़ी राहत

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने इससे पहले 4 अगस्त को लखनऊ की अदालत में लंबित इस मामले की आगे की कार्यवाही पर अगली सुनवाई तक रोक लगाई थी। मामले में अदालत ने राहुल गांधी से उनकी कथित टिप्पणी को लेकर सवाल भी किया था कि उन्हें 2,000 वर्ग किलोमीटर जमीन पर चीन के कब्जे की जानकारी कैसे मिली, क्या उनके पास इसका कोई विश्वसनीय प्रमाण है? सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से राहुल गांधी को फिलहाल बड़ी कानूनी राहत मिली है, जबकि अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix