March 3, 2026
सीएसईबी दर्री प्लांट में बड़ा हादसा, स्टॉप डैम का तटबंध टूटने से भारी मात्रा में पानी पॉवर प्लांट में घुसा

सीएसईबी दर्री प्लांट में बड़ा हादसा, स्टॉप डैम का तटबंध टूटने से भारी मात्रा में पानी पॉवर प्लांट में घुसा

Nov 20, 2025

कोरबा। सीएसईबी के दर्री प्लांट में गुरुवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब स्टॉप डैम का तटबंध अचानक टूट गया। तटबंध टूटने से भारी मात्रा में पानी पॉवर प्लांट के अंदर घुस गया, जिससे पूरे प्लांट में अफरा-तफरी मच गई। पानी भरने के चलते प्लांट का विद्युत उत्पादन पूरी तरह ठप हो गया है।

सुबह की है घटना

घटना सुबह करीब 11 बजे की है। जैसे ही पानी तेजी से प्लांट के अंदर भरने लगा, अंदर काम कर रहे कर्मचारियों में भगदड़ मच गई और सभी ने भागकर अपनी जान बचाई। प्लांट के कई हिस्सों में मशीनों तक पानी पहुंचने से संचालन पूरी तरह रुक गया है।

प्लांट में घुसे पानी को निकालने का काम जारी

हादसे को लेकर प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आ रही है। कर्मचारियों के अनुसार डैम में पहले से दरार थी, जिसकी जानकारी अधिकारियों को दी गई थी, लेकिन खामी को दूर करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया। समय पर मरम्मत नहीं होने का नतीजा आज बड़े हादसे के रूप में सामने आया है। फिलहाल प्लांट में घुसे पानी को निकालने का काम जारी है और तटबंध की मरम्मत में अधिकारी-कर्मचारी जुटे हुए हैं। प्लांट को हुए नुकसान और विद्युत उत्पादन कब पुनः शुरू हो पाएगा, इस पर अधिकारी अभी कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहे हैं ।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix