March 4, 2026
प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षक निलंबित, SIR ड्यूटी में अनुशासनहीनता पड़ी भारी…

प्रधानपाठक और दो सहायक शिक्षक निलंबित, SIR ड्यूटी में अनुशासनहीनता पड़ी भारी…

Nov 20, 2025

बलौदाबाजार। शिक्षा विभाग ने अनुशासनहीनता को बढ़ावा देने, शराब पीकर विद्यालय पहुंचने, शाला समय में अनुपस्थित रहने तथा निर्वाचन कार्य में सौंपे गए बीएलओ दायित्व का निर्वहन नहीं करने की शिकायतों पर कड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में प्रभारी प्राचार्य सहित दो सहायक शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है।

काम में लापरवाही बरतना पड़ा भारी 

प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखंड सिमगा के शासकीय प्राथमिक शाला मोटियारीडीह में पदस्थ प्रधानपाठक उमेश कुमार वर्मा और सहायक शिक्षक (एलबी) संदीप कुमार साहू के विरुद्ध मद्यपान कर स्कूल आने तथा ड्यूटी समय में अनुपस्थित पाए जाने की पुष्टि हुई।

इसी प्रकार, सिमगा विकासखंड के ही शासकीय प्राथमिक शाला दर्रीपारा केसदा में पदस्थ सहायक शिक्षक (एलबी) मिथलेश कुमार वर्मा द्वारा निर्वाचन कार्य में बीएलओ की ड्यूटी के बावजूद जिम्मेदारीपूर्वक कार्य न करने पर विभाग ने सख्त एक्शन लेते हुए उन्हें भी निलंबित कर दिया है।शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षकों की ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और भविष्य में भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix