March 4, 2026
इस राज्य के सरकार का बड़ा फैसला, कुत्ते के काटने से मौत पर मिलेगा 5 लाख…

इस राज्य के सरकार का बड़ा फैसला, कुत्ते के काटने से मौत पर मिलेगा 5 लाख…

Nov 20, 2025

नई दिल्ली। देशभर में आवारा कुत्तों के बढ़ते हमलों को देखते हुए कर्नाटक सरकार ने बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने घोषणा की है कि अब राज्य में कुत्ते के काटने से मौत होने पर पीड़ित परिवार को 5 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा। वहीं, घायल होने पर 5,000 रुपये की सहायता राशि मिलेगी। सरकारी आदेश के अनुसार, गैर-जानलेवा चोटों—जैसे त्वचा पर छेद, गहरे निशान, या कई बार काटने—के मामलों में कुल 5,000 रुपये की सहायता दी जाएगी। इसमें से 3,500 रुपये सीधे पीड़ित को और 1,500 रुपये इलाज के लिए सुवर्णा आरोग्य सुरक्षा ट्रस्ट को दिए जाएंगे।

तमिलनाडु में बढ़ते मामलों पर चिंता

कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु में कुत्तों के काटने और रेबीज से हो रही मौतों की बढ़ती संख्या पर चिंता जताई है। उनके अनुसार, इस वर्ष राज्य में 5.25 लाख डॉग बाइट के मामले और 28 मौतें दर्ज की गई हैं। उन्होंने कहा कि कुत्तों से प्यार करने वालों की भावनाएं अपनी जगह हैं, लेकिन इस खतरनाक आंकड़े को नज़रअंदाज़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने आवारा कुत्तों को अलग करने, नसबंदी और वैक्सीनेशन कार्यक्रम तेज करने की जरूरत बताई।

सुप्रीम कोर्ट का आदेश

चिदंबरम की प्रतिक्रिया सुप्रीम कोर्ट के उस हालिया निर्देश के बाद आई है, जिसमें कोर्ट ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को स्कूलों, अस्पतालों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों से आवारा कुत्तों को हटाने का निर्देश दिया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix