
रिटायर्ड इंजीनियर के खाते से 26 लाख की Cyber ठगी
बैंक अधिकारी बनकर वीडियो कॉल के जरिए दिया झांसा
मुंबई। शहर में एक 81 वर्षीय रिटायर्ड इंजीनियर के साथ बड़ी साइबर ठगी का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक साइबर अपराधी ने बैंक अधिकारी बनकर वीडियो कॉल की और वरिष्ठ नागरिक से करीब 26 लाख रुपये ठग लिए।
लाइफ सर्टिफिकेट कैंसिल होने का दिया बहाना
जानकारी के अनुसार, ठग ने खुद को बैंक प्रतिनिधि बताकर बुज़ुर्ग से संपर्क किया। उसने वीडियो कॉल के दौरान यह दावा किया कि उनका लाइफ सर्टिफिकेट कैंसिल हो गया है, जिसे दोबारा सक्रिय करने के लिए जानकारी सत्यापित करनी होगी। इस बहाने उसने बैंकिंग जानकारी पाने की कोशिश की।

डिटेल नहीं दी, फिर भी साफ कर डाले 26 लाख
पीड़ित बुज़ुर्ग ने अपनी कोई भी निजी बैंकिंग जानकारी साझा नहीं की। इसके बावजूद साइबर अपराधी ने तकनीकी तरीकों का इस्तेमाल कर बुज़ुर्ग के खाते से 8 ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर कुल 26 लाख रुपये उड़ा दिए।
पुलिस में शिकायत दर्ज, जांच जारी
घटना के बाद वरिष्ठ नागरिक ने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। साइबर सेल मामले की जांच कर रही है और ठग तक पहुंचने के लिए लेनदेन से जुड़े डिजिटल footprints खंगाले जा रहे हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



