March 2, 2026
Raipur:घरेलू चोरी की वारदात से अभनपुर में हड़कंप

Raipur:घरेलू चोरी की वारदात से अभनपुर में हड़कंप

Nov 20, 2025

अज्ञात चोरों ने घर में घुसकर सोने का मंगलसूत्र उड़ाया

रायपुर। अभनपुर क्षेत्र में एक घरेलू चोरी की घटना ने ग्रामीणों में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है। अज्ञात चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए आलमारी का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी गई संपत्ति की कीमत करीब 23,000 रुपये बताई जा रही है।

र के सदस्यों की मौजूदगी के बावजूद चोरी

पीड़ित अपने साले जगेशरू टोडरे के साथ अभनपुर बाजार गए हुए थे। उस दौरान घर में छोटे बेटे खिलेन्द्र टंडन और बहन हेमलता टोडरे मौजूद थे। वहीं मां परेमिन बाई खेत में काम करने गई थीं।

ताला तोड़कर मंगलसूत्र ले गए चोर

परिवार के बाहर होने का फायदा उठाते हुए चोर सीधे कमरे में घुसे और आलमारी का ताला तोड़कर सोने का मंगलसूत्र लेकर फरार हो गए। घटना का पता तब चला जब परिजनों ने अलमारी टूटी हुई देखी।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की जानकारी मिलते ही अभनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के क्षेत्र में पूछताछ कर रही है और संदिग्धों की तलाश जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix