
Raipur में बुजुर्ग से एटीएम कार्ड बदलकर 1.9 लाख की ठगी
रायपुर। आमानाका थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग के साथ एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, एक युवक ने एटीएम पर सहायता करने के बहाने बुजुर्ग को बातों में उलझाया और मौका मिलते ही उनका असली कार्ड लेकर बदले में दूसरा कार्ड थमा दिया।

बातों में उलझाकर बदल दिया कार्ड
पीड़ित बुजुर्ग बैंक के एटीएम बूथ में पैसा निकालने पहुंचे थे। इसी दौरान एक अनजान युवक वहां आया और मदद करने की बात कहते हुए उन्हें गुमराह कर दिया। बातचीत के दौरान आरोपी ने मौका देखकर उनका एटीएम कार्ड बदल दिया और असली कार्ड अपने पास रख लिया।
घर पहुंचते ही आए ट्रांजैक्शन अलर्ट
बुजुर्ग जब घर पहुंचे तो उनके मोबाइल पर लगातार ट्रांजैक्शन के मैसेज आने लगे। आधे दर्जन से ज्यादा ट्रांजैक्शन के जरिए खाते से करीब 1 लाख 90 हजार रुपए निकाल लिए गए थे। मैसेज देखकर पीड़ित को ठगी का पता चला।

पुलिस जांच में जुटी
घटना की शिकायत पर आमानाका पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है और आरोपी युवक की तलाश जारी है। पुलिस ने लोगों से एटीएम पर किसी भी अनजान व्यक्ति की मदद न लेने की अपील की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



