March 4, 2026
थाना उतई: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिल बरामद

थाना उतई: वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, 7 मोटरसाइकिल बरामद

Jun 18, 2025

उतई, 16 जून 2025: थाना उतई पुलिस और जिला दुर्ग की एसीसीयू टीम ने संयुक्त कार्रवाई में वाहन चोर गिरोह के 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस गिरोह ने उतई, पाटन, धमतरी और रायपुर जिले में चोरी की कई वारदातों को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें भी बरामद की हैं।

वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों के तहत संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए थाना उतई पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने 16 जून 2025 को विश्वसनीय सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू की। सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध व्यक्ति उतई क्षेत्र में चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। इसके आधार पर पुलिस ने ग्राम खोपली ईटा भट्ठा और उतई बाजार में छापेमारी कर दो व्यक्तियों, राजन डहरे उर्फ राजा (निवासी इंदिरा नगर, उतई) और अर्जुन कोसरे (निवासी ग्राम खपरी सिलौटी, धमतरी) को हिरासत में लिया।

पूछताछ में दोनों ने उतई क्षेत्र के देउरझाल तालाब, महिला अस्पताल उतई, थाना पाटन, थाना कोतवाली धमतरी और थाना सिलतरा रायपुर में वाहन चोरी की वारदातें कबूल कीं। उन्होंने बताया कि चोरी की मोटरसाइकिलें महेंद्र कुमार मंडले और तरुण कुमार गेंड्रे को बेची गई थीं। पुलिस ने इन दोनों को भी गिरफ्तार कर लिया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी की 7 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें थाना उतई के अपराध क्रमांक 117/2025 में चोरी गई एक्टिवा (CG04 KW 8056) और अपराध क्रमांक 221/2025 में चोरी गई पल्सर (CG07 CQ 9509) शामिल हैं। अन्य थानों से संबंधित चोरी के वाहन भी जप्त किए गए। सभी आरोपियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण:

  1. राजन डहरे उर्फ राजा, उम्र 23 वर्ष, निवासी इंदिरा नगर, उतई, जिला दुर्ग
  2. अर्जुन कोसरे, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम खपरी सिलौटी, थाना भखारा, जिला धमतरी
  3. महेंद्र कुमार मंडले, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम बासीन, थाना जामगांव आर, जिला दुर्ग
  4. तरुण कुमार गेंड्रे, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम खोपली डीह, थाना उतई, जिला दुर्ग

जप्त संपत्ति:

  1. एक्टिवा (CG07 AH 2168)
  2. एक्टिवा (CG04 KW 8056)
  3. एक्टिवा (CG07 CV 0764)
  4. एक्टिवा जुपिटर (CG07 BU 7330)
  5. टीवीएस स्पोर्ट्स (CG04 PN 3107)
  6. बजाज डिस्कवर (CG05 S 7366)
  7. बजाज पल्सर (CG07 CQ 9509)

इस कार्रवाई में निरीक्षक शिव चंद्रा, उप निरीक्षक प्रमोद सिंह, कमल सिंह सिंगर, सहायक उप निरीक्षक सुरेश कुमार पांडे, प्रधान आरक्षक भीष्म नारायण साहू, थाना स्टाफ और एसीसीयू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

थाना उतई पुलिस की इस सफलता से क्षेत्र में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix