
Bilaspur : ग्राम तिल्दा (डोंगरा) में रेत चोरी का मामला: 8 आरोपी गिरफ्तार
घटना का खुलासा
थाना लवन क्षेत्र के ग्राम तिल्दा (डोंगरा) में खनिज विभाग द्वारा सुपुर्द रेत की चोरी करने वाले आठ आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला तब सामने आया जब ग्राम निवासी दीनबंधु धृतलहरे ने 13 नवंबर 2025 को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
प्रार्थी ने बताया कि 25 अगस्त 2025 को खनिज विभाग बलौदाबाजार ने अवैध रेत परिवहन और भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 249 ट्रिप ट्रैक्टर-ट्राली (लगभग 747 घन मीटर) रेत, जिसकी कीमत ₹1,71,810 थी, को जप्त किया था। सुरक्षा और देखरेख के लिए यह रेत ग्राम पंचायत को सुपुर्दनामे पर दी गई थी। लेकिन आरोपियों ने बिना अनुमति और मना करने के बावजूद रात्रि के समय मौके पर पहुंचकर रेत चोरी कर ली।
मामला दर्ज, जांच शुरू
रिपोर्ट के आधार पर थाना लवन ने अपराध क्रमांक 441/2025 धारा 305, 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देश में लवन पुलिस ने ग्रामवासियों और जनप्रतिनिधियों से विस्तृत पूछताछ कर बयान दर्ज किए। खनिज विभाग की कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस ने प्राप्त किए। जांच के दौरान पुलिस ने 8 संदिग्धों को हिरासत में लिया। पूछताछ में सभी ने रेत चोरी करना स्वीकार किया।
गिरफ्तार आरोपी
1.रामकुमार यादव, उम्र 41 वर्ष
2.मनोज कुमार कैवर्त, उम्र 43 वर्ष
3.वतन बंजारे, उम्र 35 वर्ष
4.भरत डौंडिया, उम्र 32 वर्ष
5.गब्बर डहरिया, उम्र 36 वर्ष
6.काशीराम दरिया, उम्र 34 वर्ष
7.देव कुमार निराला, उम्र 29 वर्ष
8.राहुल पैकरा, उम्र 26 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



