
तकनीकी खराबी के कारण Delhi–Raipur Indigo फ्लाइट भुवनेश्वर डायवर्ट
उड़ान के दौरान तकनीकी गड़बड़ी का अलर्ट, पायलट ने लिया एहतियाती फैसला
दिल्ली से रायपुर आने वाली इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 6E 6411, जो बुधवार सुबह 8:45 बजे रायपुर पहुंचने वाली थी, को तकनीकी खराबी के चलते भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर डायवर्ट किया गया। उड़ान के दौरान क्रू मेंबर को तकनीकी गड़बड़ी का संकेत मिला, जिसके बाद पायलट ने सावधानी बरतते हुए भुवनेश्वर में सुरक्षित लैंडिंग को प्राथमिकता दी।

यात्री सुरक्षित, इंडिगो कर रही वैकल्पिक व्यवस्था
एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, विमान में सवार सभी यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। उन्हें भुवनेश्वर एयरपोर्ट पर भोजन, पानी और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इंडिगो एयरलाइंस ने कहा है कि रायपुर पहुंचने के लिए यात्रियों को जल्द ही दूसरी उड़ान या अन्य विकल्पों से भेजने की व्यवस्था की जा रही है।
देरी से यात्रियों में नाराज़गी, लेकिन सुरक्षित लैंडिंग से मिली राहत
अचानक फ्लाइट के डायवर्ट होने और देरी के कारण कई यात्रियों ने नाराज़गी जताई। हालांकि, विमान के सुरक्षित उतरने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
फिलहाल तकनीकी खराबी की जांच एयरलाइन की इंजीनियरिंग टीम द्वारा की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



