March 3, 2026
खमतराई में डोडा बेचते युवक गिरफ्तार, पांच हजार का मादक पदार्थ जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

खमतराई में डोडा बेचते युवक गिरफ्तार, पांच हजार का मादक पदार्थ जब्त, NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई

Nov 20, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर के खमतराई थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से डोडा (नशीला पदार्थ) बेचते एक युवक को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 200 ग्राम डोडा, जिसकी कीमत लगभग 5,000 रुपये बताई गई है, जब्त किया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

खमतराई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खमतराई बाजार के पास एक व्यक्ति मादक पदार्थ डोडा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दबिश दी और आरोपी को पकड़ा।

राजस्थान का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम
श्रवण विसनोई (उम्र 29 वर्ष), पिता महीराम विसनोई बताया। आरोपी मूल रूप से
जालेली फौजदारी, थाना डांगीया, जिला जोधपुर (राजस्थान) का रहने वाला है और वर्तमान में ट्रांसपोर्ट नगर, रांवाभाठा, खमतराई (रायपुर) में रह रहा था।

काले प्लास्टिक की झिल्ली में मिला डोडा

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपी के कब्जे से काले प्लास्टिक की झिल्ली में रखा नशीला पदार्थ डोडा बरामद किया। तौल कराने पर यह कुल 200 ग्राम पाया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

जब्त किए गए डोडा और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ
अपराध क्रमांक 1193/25
धारा 15 (एनडीपीएस एक्ट) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix