
Raipur: कवासी लखमा को आंखों के इलाज के लिए अंबेडकर अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को होगी जमानत याचिका पर सुनवाई
रायपुर। शराब घोटाला मामले में आरोपी पूर्व मंत्री कवासी लखमा को बुधवार को स्वास्थ्य कारणों से राजधानी रायपुर स्थित अंबेडकर अस्पताल (मेका) में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार लखमा जनवरी 2025 से जेल में निरुद्ध हैं और इस बीच उनकी आंखों की समस्या बढ़ने पर मेडिकल टीम ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करने की सलाह दी।

डीजीपी से मिलकर इलाज हेतु पुलिस बल की मांग की गई थी
सूत्रों के मुताबिक, दो दिन पूर्व पूर्व विधायक कुलदीप जुनेजा और पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने डीजीपी से मुलाकात कर कवासी लखमा के इलाज के लिए आवश्यक पुलिस बल उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था। इस अनुरोध के बाद सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराई गई, जिसके बाद लखमा को अंबेडकर अस्पताल शिफ्ट किया जा सका।
10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई
पूर्व मंत्री लखमा की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में 10 दिसंबर को सुनवाई निर्धारित है। इससे पहले भी उनकी जमानत याचिका निचली अदालतों में खारिज हो चुकी है। स्वास्थ्य जांच और उपचार के बाद डॉक्टरों की टीम उनकी मेडिकल कंडीशन पर रिपोर्ट तैयार करेगी।
जनवरी से जेल में बंद हैं लखमा
शराब घोटाले से जुड़े प्रकरण में जनवरी 2025 में कवासी लखमा को गिरफ्तार किया गया था। मामले की जांच जारी है और लखमा न्यायिक हिरासत में हैं। वहीं, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद आगे की चिकित्सकीय प्रक्रिया अस्पताल प्रशासन की देखरेख में जारी रहेगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



