March 3, 2026
Bilaspur: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता की पिटाई कर दुकान में लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Bilaspur: शराब के लिए पैसे न देने पर बेटे ने पिता की पिटाई कर दुकान में लगाई आग, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

Nov 20, 2025

पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक रूप, समय रहते आग पर पाया गया काबू

बिलासपुर। शहर में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां शराब के लिए पैसे नहीं देने पर एक बेटे ने अपने ही पिता की पिटाई कर दी और गुस्से में आकर उनकी दुकान में आग लगा दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, पिता ने आरोपी बेटे को शराब पीने से रोकते हुए पैसे देने से इनकार किया था। इसी बात से नाराज होकर युवक ने पहले पिता के साथ मारपीट की और फिर दुकान में आग लगा दी। आग को समय रहते बुझा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

फिलहाल पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix