March 4, 2026
थाना नेवई: कपड़ा दुकान से चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

थाना नेवई: कपड़ा दुकान से चोरी करने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

Jun 18, 2025

नेवई, 17 जून 2025: थाना नेवई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कपड़ा दुकान से 55,000 रुपये के कपड़े चुराने वाले आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर लिया। चोरी की संपूर्ण सामग्री भी बरामद कर ली गई है।

प्रार्थी केशव राम (उम्र 64 वर्ष), निवासी मरोदा सेक्टर, थाना नेवई, ने शिकायत दर्ज की कि 14 जून 2025 की रात 10:00 बजे उनका बेटा राकेश कुमार चंद्राकर दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन, 15 जून 2025 को सुबह 11:00 बजे जब दुकान खोली गई, तो ताला लगा हुआ था, लेकिन अंदर सामान बिखरा पड़ा था और छत खुली हुई थी। दुकान में रखे 55,000 रुपये मूल्य के विभिन्न कपड़े गायब थे। अज्ञात चोर ने रात में छत के रास्ते दुकान में घुसकर चोरी की थी। इस शिकायत पर थाना नेवई में अपराध क्रमांक 169/2025, धारा 331(4), 305 ए बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने त्रिनयन ऐप और शहर व घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की। संदेही करण बिरूली (उम्र 20 वर्ष), निवासी स्टेशन मरोदा, को नए जींस और टी-शर्ट पहने घूमते देखा गया। सीसीटीवी फुटेज से उसके हुलिए का मिलान होने पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में करण ने चोरी की वारदात कबूल की। उसने बताया कि कुछ दिन पहले वह उसी दुकान में कपड़े खरीदने गया था और तभी उसने चोरी का प्लान बनाया, ताकि कपड़े बेचकर मोटी रकम कमाई जा सके।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर चोरी की संपूर्ण सामग्री बरामद कर ली और उसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण:

  • नाम: करण बिरूली
  • उम्र: 20 वर्ष
  • पता: स्टेशन मरोदा, थाना नेवई, जिला दुर्ग

इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद शुक्ला, प्रधान आरक्षक सूरज पाण्डेय, आरक्षक रवि बिसाई, भूमिंद्र वर्मा, चंदन भास्कर और राहुल कुमार साव की सराहनीय भूमिका रही।

थाना नेवई पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇

https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix