March 3, 2026
ट्रैक्टर के पिछले पहिए तले कुचला गया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

ट्रैक्टर के पिछले पहिए तले कुचला गया बाइक सवार युवक, मौके पर हुई दर्दनाक मौत

Nov 20, 2025

ओवरटेक करते समय हुआ हादसा, नियंत्रण खोने से ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आया युवक

भिलाई। सुपेला थाना क्षेत्र के स्मृति नगर चौकी अंतर्गत आज दोपहर करीब 3:00 से 3:30 बजे के बीच एक दर्दनाक सड़क हादसे में पल्सर बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब युवक अपनी बाइक (क्रमांक CG 07 BR 1922) से भिलाई से दुर्ग की ओर जा रहा था।

ओवरटेक के दौरान बिगड़ा संतुलन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक एक ट्रैक्टर को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे ट्रैक्टर के पिछले हिस्से में जा टकराया। ट्रैक्टर चालक ने पीछे की ओर ध्यान नहीं दिया और आगे बढ़ता रहा, जिसके चलते युवक ट्रैक्टर के पिछले पहिए की चपेट में आ गया।

सिर कुचलने से मौके पर ही मौत

हादसा इतना भीषण था कि ट्रैक्टर का पिछला पहिया युवक के सिर से गुजर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस ने शुरू की जांच, ट्रैक्टर चालक की तलाश

स्मृति नगर चौकी की पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है और घटना के कारणों की जांच जारी है।

स्थानीय लोगों में आक्रोश, सड़क सुरक्षा पर उठे सवाल

घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि हाई ट्रैफिक एरिया होने के बावजूद सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन नहीं होता, जिससे आए दिन ऐसी दुर्घटनाएँ होती हैं।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix