
Durg: कार्य में लापरवाही बरतना पड़ा भारी, आरक्षक अरविंद कुमार मेनड़े को किया गया निलंबित
दुर्ग। थाना पुरानी भिलाई में पदस्थ आरक्षक क्रमांक-1211 अरविंद कुमार मेनड़े को ड्यूटी में गंभीर लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई 19 नवंबर 2025 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय, दुर्ग द्वारा जारी आदेश के आधार पर की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, थाना पुरानी भिलाई में दर्ज अपराध क्रमांक 457/2025 (धारा 64(2)(क)(i) बी.एन.एस.) में एस.पी. ऑफिस को जानकारी मिलने के बाद आरक्षक के खिलाफ तत्काल प्रभाव से अनुशासनात्मक कार्रवाई की गई। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें लाइन हाजिरी केंद्र दुर्ग में संलग्न किया गया है।

पुलिस अधीक्षक ने मामले की प्राथमिक जांच नगर पुलिस अधीक्षक (नेवई) भारती मरकाम को सौंपी है, जिन्हें सात दिवस के भीतर जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



