
Raipur: रेलवे ब्रिज के नीचे युवक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
रायपुर। राजधानी रायपुर में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। तेलघानी नाका स्थित रेलवे ब्रिज के नीचे नाले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिली, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

मृतक की पहचान रामनगर कर्मा चौक निवासी शेखर ध्रुव के रूप में हुई है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। स्थानीय लोगों ने सुबह नाले में शव देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी। गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मौत का कारण अज्ञात
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटनास्थल के आसपास के क्षेत्रों की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक साक्ष्यों के आधार पर मौत के कारणों का खुलासा किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



