
Jashpur में युवती से दो बार दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक 22 वर्षीय युवती से दो बार दुष्कर्म करने और उसे धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दशरथ यादव (29) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

लिफ्ट देने के बहाने किया था शोषण
पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने युवती को लिफ्ट देने के बहाने अपने साथ ले गया और उसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में आरोपी ने दोबारा इसी तरह घटना को अंजाम दिया। इसके साथ ही आरोपी ने युवती को धमकाते हुए किसी को बताने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।
पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
पीड़ित युवती की शिकायत के बाद जशपुर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है।

इन धाराओं के तहत मामला दर्ज
आरोपी के खिलाफ निम्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है—
•धारा 64(1)
•धारा 69
•धारा 351(2)
न्यायिक रिमांड पर जेल
गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। पुलिस केस की आगे की जांच में जुटी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



