March 3, 2026
डोंगरगढ़ मुठभेड़ अपडेट: घायल जवान ने उपचार के दौरान तोड़ा दम….

डोंगरगढ़ मुठभेड़ अपडेट: घायल जवान ने उपचार के दौरान तोड़ा दम….

Nov 19, 2025

डोंगरगढ़। राजनांदगांव जिले के कनघुर्रा जंगल में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़ में गंभीर रूप से घायल हुए जवान आशीष शर्मा ने अस्पताल में उपचार के दौरान अंतिम सांस ली। वहीं जवान की शहादत के बाद पूरे बल और क्षेत्र में गम और आक्रोश का माहौल है।

इलाज के दौरान जवान ने तोड़ा दम

मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम नियमित सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। कई घंटों तक दोनों ओर से गोलियां चलती रहीं। मुठभेड़ में जवान आशीष शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें साथी जवानों ने तुरंत डोंगरगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार

घटना की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है, लेकिन क्षेत्र में अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात कर सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। जवान के अस्पताल पहुंचने की जानकारी लगते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और डोंगरगढ़ विधायक हर्षिता बघेल भी अस्पताल पहुंचीं।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix