
Chhattisgarh : पूर्व सीएम भूपेश बघेल बेटे से मिलने पहुंचे सेंट्रल जेल
छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार को अपने बेटे चैत्यन्य बघेल से मिलने सेंट्रल जेल पहुंचे। चैत्यन्य बीते तीन महीनों से न्यायिक हिरासत में हैं। मुलाकात के दौरान परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।

जेल प्रशासन की मौजूदगी में मुलाकात
सूत्रों के मुताबिक, पूर्व सीएम निर्धारित समय पर जेल पहुंचे और जेल प्रशासन की निगरानी में बेटे से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
परिवार ने जताई चिंता
भूपेश बघेल ने कहा कि पूरा परिवार चैत्यन्य के साथ है और कानूनी प्रक्रिया का सम्मान करता है। उन्होंने बेटे के स्वास्थ्य और मानसिक स्थिति को लेकर भी चिंता जताई।
मामले को लेकर कानूनी लड़ाई जारी
चैत्यन्य बघेल के खिलाफ दर्ज मामले की सुनवाई जारी है। परिवार ने उम्मीद जताई है कि उन्हें जल्द न्याय मिलेगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



