
Raipur : घोरारी में अवैध महुआ शराब पर कार्रवाई
रायपुर। थाना रानीतराई अंतर्गत अवैध महुआ शराब निर्माण की लगातार मिल रही सूचनाओं के आधार पर पुलिस और आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है।

संयुक्त टीम की रेड कार्रवाई
19 नवंबर 2025 को थाना रानीतराई पुलिस एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने ग्राम घोरारी में छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बंधवा तालाब में डुबाई गई लगभग 90 बोरी महुआ लाहन बरामद हुई। मौके पर ही इन सभी बोरियों को नष्ट कर दिया गया।
अवैध शराब पर सख्ती जारी
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी जारी रहेंगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



