March 3, 2026
Bhilai में युवक ने की आत्महत्या : निर्माणाधीन इमारत में फंदे से लटका मिला शव

Bhilai में युवक ने की आत्महत्या : निर्माणाधीन इमारत में फंदे से लटका मिला शव

Nov 19, 2025

मंगलवार सुबह भिलाई के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक 18 वर्षीय युवक ने आत्महत्या कर ली। युवक का शव एक खाली व निर्माणाधीन इमारत में फांसी के फंदे से लटका मिला। मृतक गाड़ियों की सफाई का काम करता था। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।


निर्माणाधीन बिल्डिंग में मिला शव

सुबह आसपास के लोगों ने बिल्डिंग के अंदर युवक को फंदे पर लटका देखा। तुरंत इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।

 

प्रेम प्रसंग की आशंका

प्राथमिक जांच में पुलिस को प्रेम-प्रसंग से जुड़े कुछ संकेत मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक किसी निजी तनाव के चलते यह कदम उठा सकता है। हालांकि पुलिस परिजनों और परिचितों से पूछताछ कर रही है ताकि घटना की वास्तविक वजह सामने आ सके।

पुलिस जांच जारी

वैशाली नगर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम किया गया है। मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद घटना की पुष्टि हो सकेगी।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix