
Rajnandgaon: लाइनमैन की प्रताड़ना से तंग आकर बिजली कलेक्शन कर्मचारी ने की आत्महत्या
परिजनों ने लगाया गंभीर आरोप, पुलिस जांच में जुटी
राजनांदगांव। खुज्जी विधानसभा क्षेत्र में बिजली विभाग में कलेक्शन का कार्य करने वाले एक कर्मचारी ने कथित प्रताड़ना और आर्थिक दबाव से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। मृतक शेष साहू, ग्राम रामपुर निवासी, बीते दस वर्षों से कल्लूबंजारी स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में बिल कलेक्शन का काम कर रहे थे।

लाइनमैन ने मांगे थे 4 लाख से अधिक की राशि
जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग में कार्यरत एक लाइनमैन ने परिजन के स्वास्थ्य की समस्या का हवाला देते हुए शेष साहू से बिजली बिल से प्राप्त 4 लाख रुपये से अधिक की रकम उधार मांगी थी। कुछ दिनों में राशि लौटाने का भरोसा भी दिया गया था।
राशि लौटाने के बजाय दी जान से मारने की धमकी
शेष साहू ने कई दिनों तक लाइनमैन से संपर्क कर रकम लौटाने की बात कही, लेकिन लाइनमैन ने रकम वापस न करते हुए उन्हें जान से मारने की धमकी देना शुरू कर दिया। इससे मृतक मानसिक रूप से बेहद तनाव में आ गया था।
बिजली विभाग ने मृतक पर ही दर्ज कराई शिकायत
उधर, बिजली विभाग ने उक्त रकम के गबन का आरोप लगाते हुए शेष साहू के खिलाफ थाने में लिखित शिकायत भी दर्ज करा दी, जिससे उस पर मानसिक दबाव और बढ़ गया।
ट्रेन के आगे कूदकर दी जान
लगातार तनाव और आरोपों से परेशान शेष साहू डोंगरगढ़ रेलवे लाइन पर पहुंचे और ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी। घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश और दुख का माहौल है।
पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है। परिजनों ने लाइनमैन पर प्रताड़ना और धमकी देने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



