
दुल्दुला में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, गर्भपात कराने और अपहरण के मामले में दो गिरफ्तार
जशपुर, 19 नवंबर। दुल्दुला थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, गर्भवती बनाने, जबरन गर्भपात कराने और फिर अपहरण करने के गंभीर मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी 14 वर्षीय लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही आरोपी के जीजा विकाश मिरी (25 वर्ष), जो ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले का रहने वाला है, को भी सह-आरोपी के रूप में गिरफ्तार किया गया है, क्योंकि उसने आरोपी और पीड़िता को अपने घर में शरण दी थी।

मां ने 19 सितंबर को दर्ज कराई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट
दुल्दुला थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला ने 19 सितंबर को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी 14 वर्षीय बेटी 17 सितंबर की सुबह घर से कहीं चली गई थी और दोपहर तक वापस नहीं लौटी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले दिन यानी 20 सितंबर को लड़की को ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले से बरामद कर लिया।
रामरेखा मेले में हुई थी पहली मुलाकात, मोबाइल पर होती थी बात
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मुलाकात दुल्दुला थाना क्षेत्र के ही 14 वर्षीय आरोपी लड़के से रामरेखा मेले में हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल फोन पर बातचीत होने लगी।
गांव के कार्यक्रम में शादी का लालच देकर किया दुष्कर्म
पीड़िता के बयान के अनुसार, इस साल 9 फरवरी को गांव में एक कार्यक्रम के दौरान आरोपी ने उसे शादी का झांसा देकर एकांत स्थान पर ले गया और दुष्कर्म किया। इससे वह गर्भवती हो गई। जब यह बात खुली तो आरोपी ने उसे जबरन दवा खिलाकर गर्भपात करा दिया।
17 सितंबर को जबरन भगा ले गया ओडिशा
17 सितंबर को आरोपी लड़का पीड़िता को जबरदस्ती अपने साथ भगा ले गया और उसे अपने जीजा विकाश मिरी के घर (सुंदरगढ़, ओडिशा) में छिपा कर रखा। पुलिस को सूचना मिलते ही दुल्दुला पुलिस ने ओडिशा पुलिस के सहयोग से छापेमारी की और दोनों को हिरासत में ले लिया।
दोनों आरोपी गिरफ्तार, आगे की कार्रवाई जारी
पुलिस ने मुख्य आरोपी नाबालिग लड़के और उसके जीजा विकाश मिरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में POCSO एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की जांच जारी है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



