
हीरापुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला, मौके पर मौत
रायपुर। राजधानी रायपुर के कबीर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत हीरापुर में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ। सड़क पार कर रहे एक युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है।
तेज रफ्तार ट्रक बना मौत का कारण
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा करीब रात 12 बजे हुआ जब युवक मुख्य सड़क पार कर रहा था। तभी तेज गति से आ रहे ट्रक चालक ने अचानक वाहन पर नियंत्रण खो दिया और युवक को कुचल दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।

पुलिस ने ट्रक और चालक की तलाश शुरू की
कबीर नगर थाना प्रभारी सुनील दास ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत फरार हो गया है। पुलिस ने फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
स्थानीय लोगों में रोष
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क पर काफी देर तक जमकर विरोध जताया। उनका कहना है कि हीरापुर इलाके में भारी वाहन तेज गति से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से सड़क पर स्पीड कंट्रोल के पुख्ता उपाय करने की मांग की है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



