March 5, 2026
उद्योग मंत्री की पायलट स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, चालक नशे में धुत

उद्योग मंत्री की पायलट स्कॉर्पियो हादसे का शिकार, चालक नशे में धुत

Nov 19, 2025

रायपुर। राजधानी रायपुर में देर रात एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया, जब उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन की पायलट स्कॉर्पियो खालसा स्कूल के सामने कोर्ट परिसर के ठीक सामने अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। दुर्घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लगभग 12:45 बजे हुई।

डिवाइडर से टकराई स्कॉर्पियो, वाहन क्षतिग्रस्त

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी और अचानक नियंत्रण खो बैठी। जोरदार टक्कर के बाद वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया और कई लोग मौके पर दौड़ पड़े।

चालक शराब के नशे में, लड़खड़ाता दिखा

मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद स्कॉर्पियो का चालक शराब के नशे में धुत पाया गया। वह लड़खड़ाते हुए वाहन से बाहर निकला और खुद को संभालने की कोशिश करता दिखा। उसकी स्थिति देखकर लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस पहुंची मौके पर, जांच जारी

सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। वाहन को सुरक्षित हटाया गया और चालक को पुलिस अपनी हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

पुलिस ने बताया कि चालक की मेडिकल जांच कराई जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमों के तहत की जाएगी।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix