
Chhattisgarh के 7 जिलों में ACB-EOW की छापेमारी
7 जिलों में एक साथ कार्रवाई शुरू
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी-ईओडब्ल्यू की बड़ी कार्रवाई की खबर सामने आई है। बुधवार सुबह टीम ने राज्य के 7 जिलों में एक साथ छापेमारी शुरू की। यह कार्रवाई उन पटवारियों पर केंद्रित है, जो प्रमोशन पाकर राजस्व निरीक्षक (RI) बन गए हैं और जिन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का संदेह है।

20 स्थानों पर दबिश, कई दस्तावेज जब्त
सूत्रों के अनुसार रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, कोरबा, रायगढ़, महासमुंद और जांजगीर-चांपा सहित कुल 20 ठिकानों पर टीमें तड़के ही पहुंच गईं। छापेमारी के दौरान कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, संपत्ति के कागजात, बैंक डिटेल्स और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए गए हैं।
पटवारी से आरआई बने अधिकारियों पर फोकस
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार जिन अफसरों पर कार्रवाई हो रही है, उन्होंने पटवारी रहते हुए और आरआई बनने के बाद बेहिसाब संपत्ति जुटाई है। शिकायतों और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर एसीबी-ईओडब्ल्यू ने यह संयुक्त कार्रवाई की है।

छापेमारी जारी, संपत्ति का आकलन होगा
टीमों द्वारा जब्त किए गए दस्तावेजों और संपत्ति का मूल्यांकन किया जा रहा है। फिलहाल छापेमारी जारी है और कार्रवाई को लेकर विभाग की ओर से विस्तृत जानकारी जल्द साझा होने की संभावना है।
भ्रष्टाचार पर सख्ती का संदेश
एसीबी-ईओडब्ल्यू की इस व्यापक कार्रवाई को सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति से जोड़कर देखा जा रहा है। कई जिलों में एक साथ हुई रेड से प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा हुआ है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



