March 6, 2026
Balod में नाकेबंदी के दौरान गांजा तस्करी का भंडाफोड़

Balod में नाकेबंदी के दौरान गांजा तस्करी का भंडाफोड़

Nov 19, 2025

एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए गांजा सप्लाई में शामिल दो युवकों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा युवक मौके से फरार हो गया। कार्रवाई पुरूर थाना पुलिस द्वारा की गई, जिसने एनएच-30 स्थित मरकाटोला कैंप के पास नाकेबंदी कर छापेमारी की।

स्कूटी से पहुंचे थे चारामा, बुजुर्ग से खरीदा 9.980 किलो गांजा

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान दुर्ग जिले के दीपक नगर वार्ड-24 निवासी अमन उर्फ शुभम राजपूत (24) और सागर यादव (25) के रूप में हुई है। दोनों युवक स्कूटी से चारामा पहुंचे थे, जहां उन्होंने एक बुजुर्ग व्यक्ति से लगभग 9.980 किलोग्राम गांजा खरीदा।

खरीद के बाद दोनों युवक धमतरी की ओर रवाना हुए, लेकिन पुलिस की सटीक सूचना पर टीम ने एनएच-30 पर नाकेबंदी कर उन्हें रोकने की कोशिश की।

एक दबोचा गया, दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस को देखते ही दोनों युवक भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने अमन उर्फ शुभम राजपूत को पकड़ लिया, जबकि उसका साथी सागर यादव मौके से फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से करीब 10 किलो के आसपास का गांजा बरामद किया गया।

पुरूर पुलिस ने किया मामला दर्ज, फरार आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने अमन के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। वहीं, फरार आरोपी सागर यादव की तलाश के लिए पुलिस द्वारा संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix