March 2, 2026
हड़ताल से छत्तीसगढ़ में राशन वितरण ठप:  1,960 दुकानें हुई बंद, अब सरकार ने शुरू की हड़तालियों पर कार्रवाई…

हड़ताल से छत्तीसगढ़ में राशन वितरण ठप:  1,960 दुकानें हुई बंद, अब सरकार ने शुरू की हड़तालियों पर कार्रवाई…

Nov 18, 2025

रायपुर। छत्तीसगढ़ में 3 नवंबर से प्राथमिक कृषि सहकारी समितियों के प्रबंधक और ऑपरेटर हड़ताल पर हैं, जिसका असर अब गंभीर रूप से राज्य की राशन वितरण व्यवस्था पर पड़ने लगा है। राज्य की 4,500 से अधिक राशन दुकानों में से 1,960 दुकानों में वितरण पूरी तरह बंद हो गया है, जिससे गरीब और एपीएल कार्डधारियों के खाद्यान्न से वंचित होने का खतरा बढ़ गया है।

सरकार ने हड़तालियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि बंद पड़ी दुकानों में राशन वितरण की व्यवस्था पंचायतों और महिला स्व-सहायता समूहों के माध्यम से कराई जाए। खाद्य संचालक ने आदेश जारी कर कहा है कि आवश्यक सेवाओं में बाधा डालने और खाद्यान्न वितरण रोकने वाली समितियों को कारण बताओ नोटिस देकर कड़ी कार्रवाई की जाए।

इन जिलों में राशन वितरण ठप

कवर्धा (204), बलौदाबाजार (231), धमतरी (247), गरियाबंद (213), महासमुंद (435) और रायपुर (218) जिलों में वितरण पूरी तरह ठप है। जबकि बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, मुंगेली, जशपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी और भरतपुर जिलों में राशन वितरण जारी है।

13 कर्मचारी बर्खास्त

इधर बलौदाबाजार प्रशासन ने 13 कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है, जिनमें सिमगा, खोखली, धुर्रा बांधा, रोहांसी और तिल्दा क्षेत्र की समितियों के प्रबंधक शामिल हैं। वहीं कोनारी, रोहरा और रिसदा समितियों के तीन कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का प्रस्ताव भेजा गया है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix