
अबूझमाड़ में बड़ी कार्रवाई, सुरक्षाबलों ने 3 नक्सली कामरेड के स्मारक को किया ध्वस्त…
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के अबूझमाड़ इलाके में मंगलवार सुबह एंटी नक्सल ऑपरेशन के दौरान सुरक्षा बलों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। डोडीमरका क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा बनाए गए स्मारक को जवानों ने ध्वस्त कर दिया। यह स्मारक कामरेड अनिल दादा, अजित दादा और वारुना दादा की याद में बनाया गया था, जिसे नक्सलियों ने धोबे लंका से महाराष्ट्र बॉर्डर की ओर खड़ा किया था।

नक्सल अभियान अंतिम चरण में
जानकारी के अनुसार, अबूझमाड़ के अंदरूनी क्षेत्रों में नक्सलियों के कई स्मारकों को चिह्नित कर तोड़ा जा रहा है। पिछले कुछ महीनों में सुरक्षाबल सैकड़ों ऐसे स्मारक हटाने में सफल रहे हैं। बताया जा रहा है कि यह अभियान अब अपने अंतिम चरण में है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



